Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

वेटलिफ्टिंग में 10 लिफ्टर डोप में फंसें, शक्तिवर्धक ड्रग्स का किया प्रयोग

10 lifters trapped in dope in weightlifting, used power enhancing drugs

नई दिल्ली (भारत). पदक प्राप्त करने और नौकरी को पाने के लिए खेलों में प्रतिबंध की गई शक्ति वर्धक ड्रग्स का चलन कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस वर्ष जनवरी में ईटानगर क्षेत्र में हुई राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में एक या दो नहीं पूरे 10 वेटलिफ्टरों को पॉजिटिव पाया गया हैं। यह सभी पदक विजेता घोषित हो चुके हैं।

पदक विजेताओं में 7 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल

इन पदक विजेताओं में 7 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ लिफ्टरों के सैंपल में 3 से 4 तरह के प्रतिबंधित ड्रग्स का कॉकटेल मिला हुआ पाया गया है। इसमें स्टेरायड, सार्म, स्टीमुलेंट से लेकर सभी कुछ है। नाडा की ओर से इन लिप्टरों को अस्थाई रूप से प्रतिबंध भी कर दिया गया है।

Exit mobile version