Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

2024 : ये 5 चीजे खरीदने से होली में होगी धनवृद्धि

2024: Buying these 5 things will increase wealth in Holi

नई दिल्ली (भारत). इस साल 2024 में होलिका दहन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात में किया जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार, होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता रहा है। होलिका दहन के बाद होली मनाई जाती है। 2024 में होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। इसके दिन विधिवत पूजा करने का विधान चला आता रहा है।

वास्तु के नियमों का पालन करने से दोषों का निपटान

कुछ लोग पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए होली के कुछ उपाय भी करते रहते हैं। होली पर कुछ ऐसी चीज हैं जिनको खरीद कर घर लाना शुभ माना जाता है। इन चीजों को घर लाने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। किसी भी प्रकार का दुख नहीं आता है। होली के शुभ अवसर पर वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में लगे हुए दोषों का निपटान हो जाता है।

होली के अवसर पर लायें ये चीजे घर

चांदी का सिक्का

वास्तु नियमों के अनुसार होली कैसे भावसार पर घर में चांदी का सिक्का खरीद कर लाना बहुत ही शुभ होता है। सिक्के को खरीद कर लाकर आप अपनी तिजोरी में रख दें, इससे आर्थिक परेशानियां आपकी दूर हो जाएंगी।

बंदनवार

होली के शुभ अवसर पर आप आम या फिर अशोक के पत्ते का बंदनवार घर ला सकते हैं। इसकी एक यह मानता है की मुख्य द्वार पर बंधनवार करने से नकारात्मक ऊर्जाएं घर में प्रवेश करने से रुक जाती हैं।

बांस का पौधा

यदि आप होली के शुभ अवसर पर बस का पौधा लाते हैं, तो यह बहुत ही भाग्यवर्धक माना जाता है। लेकिन याद रहे यह बॉस का पौधा 7 से लेकर 11 स्टिक का ही होना चाहिए।

कछुआ

वास्तु नियमों के अनुसार, अगर आप होली के शुभ अवसर पर धातुओं से बना हुआ कछुआ घर ला सकते हैं। लेकिन इस धातु के कछुए पर श्री यंत्र या कुबेर का यंत्र लिखा हुआ होना चाहिए।

पिरामिड

आप होली के शुभ अवशर पर पिरामिड की खरीदारी कर सकते हैं। इसके आने से अपार धन की प्राप्ति के मार्ग स्वयं ही खुल जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पिरामिड में धन को आकर्षित करने की अद्भुद क्षमता होती है।

Exit mobile version