Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

2024 : 7 मार्च को बुध का होगा मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा ये फायदा

2024: Mercury will enter Pisces on March 7, these zodiac signs will get this benefit

नई दिल्ली (भारत). मार्च का नया महीना शुरू हो गया है। इस माह में सबसे पहले ग्रहण के राजकुमार बुध अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी बुद्धि और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशियों का परिवर्तन करते हैं। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी जातकों के जीवन पर भी पड़ता है। बुद्ध 7 मार्च को सुबह 9:21 बुध ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुमान के अनुसार मीन राशि बुध ग्रह की नीचे की राशि मानी जाती है। इसलिए बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। कन्या राशि में ही बुद्ध उच्च प्रकार के होते हैं, जबकि मीन राशि में नीचे प्रकार के होते हैं।

इन राशियों पर पड़ेगा जातक का प्रभाव

कर्क राशि बुध राशि के परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर ‘कर्क राशि’ के जातकों पर पड़ने वाला है। आपकी राशि में बुध ग्रह नवम भाव के साथ यानी कि भाग्य भाव में विराजमान होंगे। बुध का मीन राशि में गोचर आपके लिए सफलता का रास्ता दिखाएगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको नई दिशाएं प्राप्त होगी। आपके जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी पैसा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। आने वाला समय आपके लिए धन लाभ और बेहतर मौके उपलब्ध करवाएगा।

सिंह राशि

बुध ग्रह के अपनी मीन राशि में प्रवेश करने से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। लंबे समय से दिया गया धन वापस मिलने की आशा है। जो लोग आपको नीचे दिखाने की कोशिश में लगे थे, वहीं आपके लिए मदद करेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बल पर आप विषम पर स्थितियों में समस्या को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक वार्ता की सफलता के लिए भी योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

आपको किसी के साथ झगड़ा विवाद से बचे रहना आवश्यक है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपस में मामला सुलझाएं। यात्रा देशाटन का लाभ प्राप्त होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल होने वाला है। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करने के लिए आप अपना कदम आगे बढाते रहें। कर्ज के लेनदेन से भी बचे रहें।

धनु राशि

बुढ का गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में प्रवेश करने जा रहा है। इसलिए आपके जीवन में हर तरह की खुशियां और खुशहाली आएंगी। धन लाभ के अवसर बढ़ जाएंगे। ऑफिस में आप अपने कार्य कौशल के माध्यम से उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रशंसा पाएंगे। वाणी का प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र पर पड़ेगा। निवेश करने से आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक चल रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी

Exit mobile version