Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

2024 : यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से 2 दिन तक शुरू : 60,244 पदों के लिए 48 लाख अभ्यर्थी, यह है समय और निर्देश

2024: UP constable recruitment exam starts from today for 2 days: 48 lakh candidates for 60,244 posts, this is the time and instructions

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी में 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए शनिवार और रविवार के दिन होने वाले परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई। है। प्रदेश पुलिस के द्वारा परीक्षा को संपन्न करने के लिए अच्छी तरह से सुरक्षा-व्यवस्था संपन्न हो गई है। परीक्षा केन्द्रों पर एसटीएफ समेत खुफिया एजेंसियों को निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की नकल ना हो पाए इसलिए कड़ी व्यवस्था की गई है। यह परीक्षा सभी 75 जिलों के 2385 सेंटर पर आयोजित की जा रही है।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजे रेणुका मिश्रा ने यह बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। जिला स्तर पर डीएम पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेंगे। उनके द्वारा परीक्षा केंद्र ड्यूटी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी और साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाएं करदी गई हैं। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी (प्रशासन) के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि 3 परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गयी है। नकलविहीन परीक्षा के लिए उड़न दस्ते भी मुस्तैद रहेंगे। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर नियुक्त कर्मियों में से 50 प्रतिशत डीएम और शेष केंद्र व्यवस्थापक (प्रधानाचार्य) द्वारा नियुक्त कर दिए गये हैं।

4 पालियों में होंगी परीक्षाएं

यूपी कांस्टेबल की भर्ती की परीक्षा शनिवार और रविवार के दिन सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक और 3 अजे से लेकर 5 बजे तक होने वाली है। यह 4 पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में निकलना हो उसके इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।अभ्यर्थियों की चेकिंग, फ्रिस्किंग के साथ बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट एवं फेशियल रिकग्निशन से जांच की जाएगी। यदि किसी भी प्रकार का शंसय उत्पन्न होता है तो अभ्यर्ती का आधार प्रमाणीकरण कराया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे कि मोबाइल, ब्लूटूथ को निष्क्रिय करने के लिए जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र का हर एक हिस्सा सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा जिसका लाइव प्रसारण फील्ड केंद्र जिले एवं भर्ती बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम में जाएगा।

कुल 48,17,441 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

यूपी सिपाही भर्ती में कुल 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जिसमें 15,48,969 महिलाएं शामिल है। शनिवार के दिन 17 फरवरी को प्रथम और द्वितीय पालियों में 12,04,360 परीक्षा देंगे। रविवार के दिन 18 फरवरी को प्रथम पाली में 12,04,361 व द्वितीय पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। होने वाली परीक्षा में यूपी के अतिरिक्त राज्यों से 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से बिहार के 2,67,305 और हरियाणा के 74,769 तथा झारखंड के 17,112 है। मध्य प्रदेश के 98,400 और दिल्ली के 42,259 तथा राजस्थान के 97,277 एवं उत्तराखंड के 14,627 है। महाराष्ट्र के 3,151 और पंजाब के 34,04 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

हरती बोर्ड की चेतावनी

भर्ती बोर्ड ने बताया है कि परीक्षा में पास करने या किसी प्रकार का लालच देने जैसे कि रुपए के लेनदेन में सख्त कानूनी कार्यवाई की जाएगी। अनुचित साधनों का यदि उपयोग किया जाता है और पकड़ा जाता है तो उसका आवेदन निरस्त होने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को आने वाली भर्तियों में आवेदन करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। बोर्ड में भर्ती अभ्यर्थियों के लिए यह बताया कि दलालों के चक्कर में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का पैसा ना व्यवहार करें।

Exit mobile version