
नई दिल्ली (भारत). भारत आज अपने 75वें गणतंत्र दिवस के समारोह को मना रहा है। आज दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पूरा या कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्तव्य पथ पर पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो का स्वागत किया। दोनों राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर सलामी मंच की ओर पहुंचे।
मुर्मू ने फहराया तिरंगा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब स्वामी मंच पर पहुंच गई तो वहां से उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान बजने लगा और 21 तोपों की सलामी दी गई है। इसके बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो गई।
सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर्स ने किया फ्लाईपास्ट
सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट किया। भारतीय सेवा के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जवानों ने कर्तव्य पथ पर मार्च भी किया।
घुड़सवार दल ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च
सेना के दल 61 कैवेलरी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। भारतीय सेवा के मेजर यशदीप अहलावत ने इस सेना का घुड़सवार दल का नेतृत्व किया। यह दुनिया की कैवेलरी एकमात्र घुड़सवार दल है।
फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च
फ्रांस की सेवा की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च की। इस टुकड़ी में फ्रांस के म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता भी शामिल हुए। सेकंड इन्फेंट्री रेजीमेंट फ्रांस दस्ता की यह सेना हिस्सा है।
