Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ की पहले दिन में इतनी रही कमाई

Actor Ajay Devgan's film 'Shaitan' earned this much in the first day

मुंबई (महाराष्ट्र). अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की गई है। यह फिल्म शैतानी शक्तियों पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन और माधवन और ज्योतिका ने मिलकर हॉरर फिल्म बनाई है, जिसको दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

पहले दिन में इतनी रही कमाई

इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छा खाता खोला है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने पहले दिन 14.2 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इंटरनेशनल स्तर पर भी इस फिल्म के प्रति दर्शकों की खूब दिलचस्पी देखने को मिल रही है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार पहले दिन 21.9 करोड़ रुपए रहा है।

Exit mobile version