Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अभिनेता अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की फिल्म का इस दिन होगा ऐलान

Actor Allu Arjun and director Atlee's film will be announced on this day

मुंबई (महाराष्ट्र). तमिल फिल्मों के निर्देशक एटली कुमार अपने करियर के सबसे अच्छे फेज में बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके जीवन की टॉप ग्रोसर फिल्म देने के बाद से जवान फिल्म के निर्देश टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ अगली फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। अब यह खबर है कि 8 अप्रैल 2024 को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के साथ ही एक बड़ी और अधिकारिक घोषणा भी हो सकती है।

आगामी प्रोजेक्ट पर क्रियाशीलता तेज

प्रसिद्ध निर्देशक एटली ने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर एक वीडियो रील साझा की है। इस वीडियो में एटली और अन्य लोगों को गहन चर्चा करते हुए दिखाया गया है। इसमें यह जानकारी सामने निकल कर आई है कि उनके आगामी प्रोजेक्ट पर क्रियाशीलता तेज हो गई है, लेकिन अभी फिल्म को लेकर अधिकारी घोषणा नहीं की गई है। आधिकारिक घोषणा अल्लू अर्जुन के आगामी 8 अप्रैल के जन्म दिवस पर हो सकती है।

फिल्म की शूटिंग इस दिन हो सकती है शुरू

जानकारी अनुसार अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की फिल्म का प्री प्रोडक्शन वर्क तेजी से शुरू हो रहा है। फिल्म की कहानी बनकर तैयार की जा रही है। फिल्म से जुड़ी हुई बातचीत भी अपने आखिरी डिसीजन पर आ रही है। सब कुछ ठीक-ठाक रहता है तो इस फिल्म की शूटिंग पुष्पा 2 के रिलीज होने के बाद शुरू की जा सकती है।

Exit mobile version