Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

ऐक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मुलाकात

Actress Manisha Koirala met the British Prime Minister

मुंबई (महाराष्ट्र). बॉलीवुड की अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की है। मनीषा कोइराला की प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात ब्रिटेन में स्थित 10 डाउनिंगस्ट्रीट में प्रधानमंत्री आवास पर हुई है। अभिनेत्री ने मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यूके और नेपाल के बीच में फ्रेंडशिप संधि के 100 साल पूरे

मनीषा कोइराला नेपाल से है। वह यूके और नेपाल के बीच में फ्रेंडशिप संधि के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रतिनिधि के रूप में ब्रिटेन पहुंची। कोइराला ने यह कहा कि हमारे देश नेपाल के बारे में ऋषि सुनक के विचार सुनकर बहुत खुश हूं।

मनीषा कोईराला को “हीरामंडी” में देखा गया

अभिनेत्री को अभी हाल ही में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की सीरीज “हीरामंडी” में देखा गया है। मनीषा ने बताया है कि ब्रिटेन में प्रधानमंत्री हाउस के कई लोगों ने उनकी “हीरामंडी” सीरीज को देखा भी है। मनीषा कोइराला नेपाली राजनेता प्रकाश कोइराला की बेटी हैं। इनके दादा विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

Exit mobile version