Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नहीं पहनेंगी महंगे ज्वेलरी सेट, ये है मुख्य वजह

Actress Sonakshi Sinha will not wear expensive jewellery sets, this is the main reason

मुंबई (महाराष्ट्र). अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर बहुत ही चर्चाओं में चल रही हैं। उनकी शादी जहीर इकबाल के साथ होगी, जो इनका बॉयफ्रेंड है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का दिन 23 जून तक किया गया है। इन दोनों की शादी का कार्ड ऑनलाइन वायरल हो गया है।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नहीं पहनेंगी महंगे ज्वेलरी सेट

सोनाक्षी का एक पुराना इंटरव्यू बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है, क्योंकि इसमें अभिनेत्री ने यह बताया है कि वह अपनी शादी में जमकर नाचेंगी और इंजॉय करेंगी। इसलिए वह महंगी ज्वेलरी और अन्य सामान ज्यादा नहीं पहनेंगी। वह अपनी शादी में कंफर्टेबल रहना चाहती हैं। इन दोनों कपल ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Exit mobile version