Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अयोध्या में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा “ये एक मात्र देश है, जहां हमें अपने ही मंदिर के लिए तरसना पड़ा”

Yogi Adityanath Live after Pran Pratishtha in Ayodhya

Yogi Adityanath Live after Pran Pratishtha in Ayodhya

अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया का एक मात्र देश हमारा है जहां बहुसंख्यक समाज अपने ही आराध्य देव के एक मंदिर के लिए संघर्ष करता रहा, ना जाने कितने ही वर्षों की लड़ाई, त्याग, संघर्ष के बाद अब यहाँ मंदिर बना है। मुझे ये बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि “हम मंदिर वहीं बनाएँगे का नारा लगाते थे, आज मंदिर वहीं उसी स्थान पर बना हुआ है।“

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा संयम और संकल्प दृढ़ है, क्योंकि भगवान राम के दर्शन से हमें संयम रखने का मंत्र देती है लेकिन संयम के साथ हमारा दृढ़ संकल्प दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

अयोध्या सिर्फ एक नगर या तीर्थ का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विकास की विजय है। अयोध्या का दिव्य दीपोत्सव नए भारत की शांति का प्रचार बन रहा है। राम जन्मभूमि मंदिर और रामलला भारत की शान है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब निश्चिंत रहिए “अब यहाँ अयोध्या में कोई कर्फ़्यू नहीं लगेगा, अयोध्या की गलियों में गोलियां नहीं चलेंगी। यहाँ हर गली हर घर में सिर्फ राम नाम धुन ही गूँजेगी।

आपको बताते चलें कि आयोध्य में प्रभु श्रीरामलला प्रकट हो गए हैं, हर ओर रामधुन बज रही है।

Exit mobile version