Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

आगरा : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 2.10 करोड़ का पकड़ा गांजा, 2 को किया अरेस्ट

Agra: Anti Narcotics Task Force seized ganja worth Rs 2.10 crore, arrested 2

आगरा (उत्तर प्रदेश). बुधवार की देर रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आगरा के बमरौली कटरा क्षेत्र में जीरो पॉइंट पर एक ट्रक में गांजे की चोरी को पकड़ लिया है। ट्रक में कार्टन के बीच में छुपा कर 2.20 कुंतल गांजा ले जाया जा रहा था। बाजार में इस गांजे की कीमत 2.10 करोड़ रुपए होगी। यह गांजा लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। इसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तलाशी के दौरान 2 कुंतल 20 किलोग्राम गांजा बरामद

एंटीनाकोटिक्स टास्क फोर्स के सीईओ इरफान नासिर खान और इंस्पेक्टर हरदेव मिश्रा की टीम ने यह बड़ी कार्यवाई करने में सफलता प्राप्त की है। एक्सप्रेस के जीरो पॉइंट ट्रक को रोंका गया था, जिसमें कॉपी से भरे कार्टन रखे हुए थे। तलाशी के दौरान 2 कुंतल 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। टीम ने नागर, थाना राजाखेड़ा धौलपुर निवासी दीपक सिंह उर्फ विक्की और सैया के गांव अयेला निवासी राजन उर्फ बापू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टीम गैंग के साथ कर रही पूछताछ

आरोपी लोग एक सिंडिकेट बनाकर आंध्र प्रदेश और उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, मथुरा और आगरा में सप्लाई करते थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गंजे की कीमत 2.10 करोड रुपए है। टीम गैंग के साथ और अन्य के बारे में जानकारी पाने के लिए पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version