Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

आगरा : भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री योगी- संविधान के जनक का हो रहा सम्मान

Agra: Chief Minister Yogi said in BJP Scheduled Caste Mahasammelan – Father of the Constitution is being honored

आगरा (उत्तर प्रदेश). बृहस्पतिवार के दिन भाजपा की ओर से अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन आयोजन कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

संविधान के जनक का हो रहा सम्मान

भाजपा अध्यक्ष ने रामनगर पुलिया पर बनी हुई बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह मंच पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के दबे और कुचले हुए लोगों का हमेशा हित किया है। आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया जा रहा है। बाबा साहेब का सम्मान का मतलब दबे कुचले लोगों का सम्मान संविधान का सम्मान है।

आगरा के महत्वपूर्ण स्टेशन का नाम बाबा साहब के नाम पर किया

प्रधानमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामांकन किया है। वाराणसी में सांसद बनने के बाद संत रविदास जी के नाम का प्रचार किया। आज वाराणसी में घाटों में सुंदरता दिखाई देती है। आगरा के महत्वपूर्ण स्टेशन का नाम बाबा साहब के नाम पर किया गया है। आज 5248 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी आगरा को दी गई हैं। यूपी के जितने भी अनुसूचित जाति के छात्र हैं उन सभी की छात्रवृत्ति दोगुनी की गई है। अनुसूचित जाति के जितने भी लोग जहां पर आज रह रहे हैं, वह जमीन उनके नाम पट्टा किया जाएगा। उसके बाद आवास की सुविधा प्रदान की जा रही है।

Exit mobile version