Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

वायुसेना की ताकत हुई और मजबूत ‘नाइट विजन ‘गागल्स’ को मैदान में उतारा

Air Force strengthened and fielded strong 'Night Vision 'Goggles'

नई दिल्ली (भारत). भारतीय वायुसेना ने पूर्वी क्षेत्र में रात के समय C-130J विमान को नाइट विजन गागल्स की मदद से उतार दिया है। अब यह सफल अभियान वायु सेना की रक्षा तैयारी की दिशा में मील का पत्थर साबित होता दिखाई पड़ रहा है। वायु सेना ने इस उपलब्धि की सूचना सोशल मीडिया पर बताई है।

वायुसेना की ताकत हुई और मजबूत ‘नाइट विजन ‘गागल्स’ को मैदान में उतारा

भारतीय वायु सेवा के द्वारा अपनी बढ़ती हुई क्षमताओं का प्रदर्शन दिखाते हुए रात के अंधेरे में विमान को उतारने का कारनामा सफल कर दिया है। पूर्वी क्षेत्र में रात के समय C-130J विमान को नाइट विजन गागल्स की मदद से उतार दिया है। यह सफल अभियान वायु सेना के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। यह एनवानी कम रोशनी में भी सटीकता के साथ अभियान को सफल करने में मदद करता है। इसकी मदद से वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमान को रात के समय अभियान को सफलता दिलाने में मदद मिलेगी। इसकी मदद से वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया बढ़ जाएगी। भारतीय वायुसेना ने इस उपलब्धि की वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है।

Exit mobile version