
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा से गैसड़ी विधायक रहे डॉक्टर शिव प्रताप यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक आवास पहलवान पहुंचे। उन्होंने सपा नेता के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। उन्होंने बताया कि एसपी यादव जमीन से जुड़े और जिम्मेदार नेता थे। इंडिया गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने यह बताया कि जीत और सीट के फार्मूले पर जल्दी ही टिकट का बंटवारा किया जाएगा।
केवल एक वोट पाने का तरीका बोले- अखिलेश
अखिलेश यादव ने भाजपा के नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर यह सवाल पर यह सवाल उठाया कि यह केवल एक वोट पानी का तरीका है। बिखर रही वोटो को संभालने के लिए उन्होंने यह सम्मान दिया है। भाजपा केवल झूठ बोलती है उसे केवल जीत चाहिए।
अखिलेश बोले- भाजपा स्वयं की करे चिंता
उन्होंने 40 लाख करोड़ के निवेश के दावे को एफ खारिज करते हुए यह बताया कि एक भी कारखाना बताइए कि कहां पर बनवाया गया है। गोंडा और बलरामपुर में होने वाले निवेश पर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार की बातें केवल करती है। धरातल पर कुछ विकास नहीं दिखाई देता है महंगाई और बेरोजगारी की चिंता भाजपा को नहीं सताती है। वह तो केवल लोगों को सताती है। उन्होंने बताया कि मैं बात को फिर से दोहराता हूं कि भाजपा के सांसद संकट में है, कहीं उनका टिकट तो नहीं कटा जा रहा है। कुछ तो सीट बदलने में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सांसदों का टिकट कटने जा रही है। भाजपा को तो स्वयं की चिंता करनी चाहिए।
भाजपा पार्टी है एक भू-माफिया
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पुण्य कार्य में भी जमीन घोटाले हो गए हैं। गोंडा, बलरामपुर और अयोध्या जैसी जगहों पर तो सोचिए कि पार्टी के शासन में कौन जमीन घोटाला कर रहा है। उन्होंने साफ बताया कि जमीन घोटाला भाजपा वाले कर रहे हैं। जांच करके देखिए तो भाजपा वाले कहीं भी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बीजेपी पार्टी अब भू-माफिया पार्टी बनती जा रही है।
