Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अखिलेश ने सरकार पर साधा बड़ा निशाना, बोले- विकास और कानून-व्यवस्था हुई बेकार

Akhilesh made a big target on the government, said - development and law and order have become useless

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बताया कि यूपी में अब जितना भ्रष्टाचार फैल गया उतना कभी नहीं रहा था। अयोध्या में जमीनों की खरीदारी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। यह भ्रष्टाचारी सरकार के अंतर्गत हुआ है। उत्तर प्रदेश में जितना भ्रष्टाचार अब फैल गया है। उतना पहले कभी नहीं रहा था। थाने से लेकर तहसीलों तक जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने यह बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति एकदम जीरो ही हो गई है। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

अखिलेश ने जमकर निशाना साधते हुए यह बताया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर यह बताया कि राजपाल ने जो भाषण को दिया है वह एक सरकारी दस्तावेज है। जैसा सरकार चाहती है वैसी ही अभिभाषण में बातें भी की जाती हैं। उन्होंने जमकर निशाना साधते हुए यह बताया कि यूपी सबसे ज्यादा कार्यवाहक डीजीपी बनाने में नंबर एक पर है, झूठे प्रचार करने के खर्चे पर यूपी नंबर एक पर है, बेरोजगारों पर लाठी चलावाने में भी यूपी नंबर वन है, महिलाओं के खिलाफ अपराधियों को बचाने में भी यूपी नंबर वन बन गई है, यूपी दलितों पिछड़ों के उत्पीड़न करने में भी नंबर वन पर है, केंद्र व राज्य की टकराहट में भी यूपी नंबर वन है, यूपी आज पीडीए को प्रताड़ित करने के लिए भी नंबर वन पर है, यही इसकी सच्चाई भी है।

लाखों लोग बेरोजगार

अखिलेश ने बताया कि सरकार यह दावे करती है कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी को कम करने के लिए क्या किया जा रहा है लेकिन वह इस चीज को बताती नहीं है। अगर प्रदेश में इतना निवेश बढ़ रहा है तो नौकरियां क्यों नहीं मिल रही है? महंगाई क्यों बढ़ रही है? खाने पीने के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं, नौकरियां किसी को मिल नहीं रही हैं। सरकार वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का सपना जनता को दिखा रही है।

स्वास्थ्य-व्यवस्था का हाल बहुत बुरा हुआ

अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर कहा कि अब लोग 112 पर कॉल करने से डरते हैं इसलिए की कहानी वसूली न कर ली जाए। सपा सरकार के सबसे बनाए गए तेज रिस्पांस सिस्टम को उन्होंने बर्बाद करके रख दिया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में ला अलग और ऑर्डर अलग हो चुका है। सब कुछ प्राइवेट बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य-व्यवस्था का हाल बहुत बुरा हो चुका है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज नियमों के अनुसार नहीं चल रहे हैं, वहां पर नियुक्तियां ही नहीं पूरी हुई है।

किसानों पर खजाना खर्च करने में सरकार को क्या दिक्कत है?

सपा अध्यक्ष बोले की एयरपोर्ट बनाने के लिए किसानों से जमीन ली जा रही है। उसका सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, पुराने रेट पर ही लिया जा रहा है। सपा सरकार में चार गुना ज्यादा मुआवजा दिया गया था। किसानों पर खजाना खर्च करने में सरकार को क्या दिक्कत है? अयोध्या में एयरपोर्ट बनवाया गया जिसके लिए जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। लोगों ने सरयू में खड़े होकर जनेयू की कसम खाकर कहा था कि भाजपा को वोट नहीं देंगे।

यूपी मेक इन इंडिया में सबसे आगे क्यों नहीं?

उन्होंने बताया कि यूपी में 40 लाख करोड़ के एमओयू साइन करने की बात बताई जा रही है, जिससे एक करोड़ लोगों को रोजगार मिल पाएगा। उद्योगपति यहां पर आते हैं और वापस जाने के बाद यह बोलते हैं कि दूसरे प्रदेशों में पहले निवेश करेंगे। सरकार उद्योगपतियों को इंसेंटिव क्यों नहीं दे पा रही है? तमिलनाडु मेक इन इंडिया में सबसे आगे बढ़ गया है। यूपी मेक इन इंडिया में सबसे आगे क्यों नहीं अभी बढ़ पाया है।

अग्नि वीर योजना से सारी सुविधाएं और समृद्धियां खत्म

अखिलेश ने बताया कि अग्नि वीर योजना लागू होने से सर्वाधिक नुकसान यूपी के नौजवानों का हो गया है, क्योंकि पहले फौज में 70,000 युवाओं की भर्ती होनी थी अब नहीं की जाती हैं। सेवा में भर्ती जवानों को वेतन पेंशन और मेडिकल सुविधाएं दी जाती थी पर अब अग्निवीर योजना में 4 साल की नौकरी के बाद उन्हें निकाल दिया जाएगा। सेवा की नौकरी को पकड़ पड़ा समाज के लोगों में सुख और समृद्धि आई थी पर अब अग्नि वीर योजना से सारी सुविधाएं और समृद्धियां खत्म हो गई हैं।

Exit mobile version