Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अखिलेश यादव को मिला न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता पत्र, इस दिन होंगे शामिल

Akhilesh Yadav received invitation letter to participate in Nyay Yatra

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को न्योता पत्र लिखा गया है। यह पत्र बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पूर्व सांसद पीएल पुनिया सपा कार्यालय में लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित पत्र पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह को दिया। सपा ने यह बताया कि वह 25 फरवरी को भारत जोड़ो ने यात्रा में शामिल होंगे।

यात्रा अलीगढ़ और हाथरस से होते हुए आगरा पहुंचेगी

सपा और कांग्रेस के बीच बुधवार को गठबंधन की घोषणा की गई थी। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को न्योता पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि फासीवादी शक्तियों से मुकाबला कर उन्हें शिकायत देने के लिए आपके सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभार है। 25 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ और हाथरस से होते हुए आगरा पहुंचेगी। उन्होंने इस पत्र में लिखकर बताया की यात्रा में शामिल होकर इंडिया गठबंधन को शक्ति दें। इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा द्वारा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय झेल रही जनता को न्याय दिलाना है।

25 फरवरी को न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

सोशल मीडिया पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से 25 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की बात बताई गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने यह बताया कि दूसरे चरण की न्याय यात्रा के दौरान 25 फरवरी को आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर सभा की जाएगी। यहां से शाहदरा चौराहे से नुनिहारी रोड होते हुए आगरा फोर्ट होते हुए फतेहाबाद रोड के आगे प्रतापपुर चौराहा से ग्वालियर रोड की तरफ से फतेहपुर सिकरी की तरफ यात्रा जाएगी।

Exit mobile version