Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अखिलेश यादव ने कहा- गठबंधन में टिकट दिया मिला मुझे ही धोखा, संवैधानिक संस्थाओं को किया जा रहा कमजोर

Akhilesh Yadav said - I was cheated by giving ticket in alliance, constitutional institutions are being weakened

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान पर खतरा है। लोकतांत्रिक प्रणाली संकट केदार में गुजर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करने के वजह कमजोर किया जा रहा है।

गठबंधन में टिकट दिया मिला मुझे ही धोखा

अखिलेश यादव ने कहा कि जिसे भी हम आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं वह मुझे ही आंख दिखा देता है। गठबंधन में टिकट देकर हमने खुद को ही धोखा दे दिया है। शुक्रवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, समाजवादी छात्र सभा और यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के अध्यक्षों को संबोधित करते हुए यह आरोप सपा ने लगाया है कि सरकार पेपर लीक कर कर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

बीजेपी ने किसानों को दिया धोखा

यूपी में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर सपा अध्यक्ष ने यह कहा कि जो सपा को छोड़कर गए हैं, वह भी शपथ ले लें। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का नाम लिए बिना ही उन्होंने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ने पर भी तंज कसकर बोला। सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। क्या अब किसानों की आय दोगुनी हो पाई है? बीजेपी ने किसानों को धोखा दिया है। किसान अब वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं।

सपा पीडीए परिवार को आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटी

मुख्यमंत्री योगी के राजभवन जाने वाले रास्ते में आवारा पशु नहीं मिले। सपा इंडिया एलाइंस को आगे ले जा रही है। सपा पीडीए परिवार को आगे बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रही है। झांसी में पुष्पेंद्र यादव के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने यह कहा कि हत्या के बाद पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली। क्या एनकाउंटर करने वाले अधिकारियों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही की गई?

Exit mobile version