Uttar Pradesh

इस दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, सीटों पर बनी सहमति

कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सपा और कांग्रेस के बीच यूपी में सीट बंटवारा होने के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का ऐलान किया था, लेकिन तब सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया था। इसलिए कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

अध्यक्ष अजय राय ने यह बताया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यह बताया कि हमने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। वह अब यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर उन्होंने यह बताया कि यह तो उन्हें ही तय करना है। यह दोनों सीटें गांधी परिवार की थी इसलिए उनकी ही रहेंगी।

दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की

बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति होने के बाद से अखिलेश यादव ने यात्रा में शामिल होने के लिए आएंगे। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीटों पर बटवारा होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

Back to top button