Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अमेरिका ने दी चीन को सलाह- यूरोप और रूस में किसी एक को चुने

America advised China to choose between Europe and Russia

अमेरिका (वाशिंगटन). विश्व बुधवार के दिन अमेरिका के द्वारा यह कहा गया है कि चीन एक ही समय पर यूरोप और रूस के साथ अच्छे संबंध स्थापित नहीं कर सकता है। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता है। एक देश के साथ अपने रिश्ते मजबूत रखें। यूरोप के साथ मजबूत रिश्ते बनाए रखें और उसके साथ ही यूक्रेन युद्ध के बीच रूस का भी समर्थन करता रहे। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बातें बताई गई।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस के दौरे पर

अमेरिका के द्वारा या बयान ऐसे समय में आया हुआ है, जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस के दौरे पर गए हुए हैं। पुतिन रूस के दौरे पर पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद, अपनी पहली विदेश यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात भी की है। दोनों नेताओं के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें अमेरिका पर उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका पर परमाणु बैलेंस को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं के बीच देश की रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर सहमत जताई गई है। जिनपिंग के द्वारा यह बताया गया है कि हम यूक्रेन जंग को राजनीतिक समझौते के अंतर्गत सुलझाने के पक्ष में हैं। रूस और चीन की दोस्ती दुनिया में चल रही वर्चस्व की लड़ाई के बीच में स्थिरता लाने के लिए काम करती है।

Exit mobile version