Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अमेरिका, ब्रिटेन ने यमन में हूती के ठिकानों पर किया मिसाइल हमला

File Photo of American navy Attacks on Hooti Terrorist Group

File Photo of American navy Attacks on Hooti Terrorist Group

सना (यमन)। संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में आतंकवादी संगठन हूती के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं। दोनों देशों ने हूती नियंत्रित यमन में शनिवार को बड़े पैमाने पर सैन्य हमले किए।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने उत्तरी यमन में 13 स्थानों पर 36 हूती ठिकानों को निशाना बनाया है। इससे करीब 24 घंटे पहले अमेरिका ने सीरिया और इराक में सात स्थानों पर ईरानी बलों और उनके द्वारा समर्थित मिलिशिया के खिलाफ हमला किया था।

अमेरिकी और ब्रिटिश युद्धक विमानों के साथ नौसेना की टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों ने हूती की हथियार भंडारण केंद्रों को निशाना बनाया। यह हमले ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, डेनमार्क, कनाडा, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड की मदद से किए गए।

कौन हैं हूती आतंकी संगठन ?
हूती विद्रोही संगठन यमन में स्थित एक मिलिशिया समूह हैं जिसका नाम इसके संस्थापक हुसैन बदरेद्दीन अल-हूती से लिया गया है. यह संगठन शिया इस्लाम की जैदी शाखा के साथ जुड़ा हुआ है. 1980 के दशक में इस समूह का उदय हुआ था जिसने यमन में सऊदी अरब के बढ़ते हुए धार्मिक प्रभाव का विरोध किया था।

 

Exit mobile version