Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अमेरिका : मानव तस्करी- 4 मौतों के बाद भारतीय मूल के हर्ष गिरफ्तार

America: Human trafficking- Indian origin Harsh arrested after 4 deaths

अमेरिका (वाशिंगटन). अमेरिकी अधिकारियों ने जनवरी 2022 में मानव तस्करी से संबंधित एक घटना की जांच की। इस जांच में शिकागो में भारतीय मूल के हर्ष कुमार रमन लाल पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

ठंड में मृत पाए गए

यह घटना 2 बच्चों सहित गुजरात के 4 लोगों का परिवार कनाडा से अमेरिका में अवैध प्रवेश करने की कोशिश में बर्फीली ठंड में जमा हुआ पाया गया था। पिछले हफ्ते शिकागो हवाईअड्डे से गिरफ्तार किये गए पटेल को डर्टी हैरी, परम सिंह और हरेश रमेशलाल पटेल के नाम से भी जाना जाता है। मिनेसोटा के अमेरिकी जिला कोर्ट में पटेल के खिलाफ मामले में दायर अदालती दस्तावेज और हलफनामा में परिवार के 4 सदस्य जगदीश, वैशालीबेन, विहंगी और धार्मिक ठंड में मृत पाए गए थे।

हर्ष कुमार रमन लाल पटेल को गिरफ्तार किया

शव बरामद होने के बाद सीमा पर गश्ती अधिकारियों ने 19 जनवरी को 2 अन्य भारतीय नागरिकों को ले जाने के आरोप में 47 वर्षीय स्टीव शैंड को भी गिरफ्तार कर लिया था। यह परिवार भारत में गुजरात के गांधी नगर के पास डिंगुचा गांव का रहने वाला था। जांचकर्ताओं ने हर्ष कुमार और शैंड के बीच व्हाट्सएप एक्सचेंज और वित्तीय लेनदेन का खुलासा किया है।

Exit mobile version