Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

रूस को कोरिया का सहयोग के चलते अमेरिका ने कई सहयोगियों पर लगाया प्रतिबंध

America imposed sanctions on many allies due to Korea's cooperation with Russia

अमेरिका (वाशिंगटन). अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, रूस और उत्तर कोरिया के कई सहयोगियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को कोरिया द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। विदेश विभाग के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच 2 साल से अधिक समय से भी युद्ध चल रहा है। उत्तर कोरिया और रूस के बीच सैन्य उपकरणों की सप्लाई करने के आरोप में 5 व्यक्तियों और संस्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अमेरिका ने कई सहयोगियों पर लगाया प्रतिबंध

बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर अमेरिका ने यह दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ने के लिए उत्तर कोरिया पर भरोसा जता दिया है। अमेरिका के अनुसार, रूस और यूक्रेन के संबंध में वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार व्यवस्था के लिए व्यापक खतरा पैदा करने वाले हैं।

Exit mobile version