Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अमेरिका : निक्की हेली का बड़ा बयान, कहा- भारत अमेरिका के नेतृत्वकर्ता पर नहीं करता विश्वास

America: Nikki Haley's big statement, said- India does not trust America's leader

अमेरिका (वाशिंगट). राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हैली ने यह बहुत बड़ा दावा किया है कि भारत अमेरिका का सहयोगी बनना चाहता है पर अभी तक वह पूरी तरह से विश्वास नहीं करता है। निक्की हेली अमेरिका कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह बताया कि भारत समझदारी के साथ रूस के साथ भी आपसी नजदीकियां बनाए हुए हैं। निक्की हैली ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि भारत अभी भी अमेरिका को नेतृत्वकर्ता के रूप में कमजोर ही मानता है।

भारत अमेरिका के नेतृत्वकर्ता पर विश्वास नहीं करता

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारनी हेली ने यह बताया कि मैंने भारत के साथ डीलिंग की है और प्रधानमंत्री मोदी से भी बातचीत की है। मुझे ऐसा लगता है कि भारत हमारे साथ साझेदारी बढ़ाना तो चाहता है लेकिन हम रूस के साथ नहीं जाना चाहते हैं। भारत हम पर विश्वास तो करता है लेकिन हमारे नेतृत्वकर्ता पर विश्वास नहीं करता हैप उसने हमेशा हमारे साथ समझदारी से काम किया है। यही कारण है कि वह रोज के साथ नजदीकी बनाकर बहुत समझदारी के साथ अपनी सेना के लिए सामान खरीदता है।

अमेरिका सहयोगी देशों के साथ मिलकर करें काम

निक्की हैली ने बताया कि अमेरिका को फिर से नेतृत्व शुरू करना चाहिए और कमजोरियों को दूर करना चाहिए। हमारे सहयोगी देश भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड इसराइल, जापान और दक्षिण कोरिया भी चाहते हैं कि हम नेतृत्व बढ़ाएं। जापान ने खतरे को देखते हुए चीन के खिलाफ अरब डालर खर्च कर दिए हैं, जिससे कि चीन पर निर्भरता कम हो जाए। भारत में भी चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए अरबों डॉलर खर्च कर दिए हैं। अमेरिका को अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। निक्की हैली ने यह बताया कि चीन के आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं। वह अमेरिका से युद्ध करने की तैयारी करने में जुटा है, अगर उन्होंने ऐसा किया तो यह उनकी ही गलती होगी।

Exit mobile version