Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अमेरिका : क्लब में गोलीबारी से 1 की मौत, 12 अन्य घायल

America: One dead, 12 others injured in club shooting

अमेरिका (वाशिंगटन). मिसिसिप्पी वेस्ट प्वाइंट के एक क्लब के बाहर गोलीबारी की गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई है और 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने यह बताया कि यह घटना रविवार को हुई। घटनास्थल पर एक 20 वर्षीय महिला को मृत पाया गया है।

अब तक अमेरिका में गोलीबारी के 66 मामले

इस घटना में अन्य लोगों को मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं। एक व्यक्ति के चेहरे पर गोली लगी थी। अधिकारियों के अनुसार, एक पार्टी ने विज्ञापन कराया था, जिसमें विभिन्न काउंटिंयों के लोग शामिल होने के लिए आए थे। लगभग 90 फ़ीसदी तक लोग दूसरी काउंटी में शामिल थे। क्लब में सुरक्षा व्यवस्था भी थी,लेकिन सुरक्षा कर्मियों को या नहीं पता चल पाया कि क्लब के अंदर हथियार कैसे चला गया। इस वर्ष में अब तक अमेरिका में गोलीबारी के 66 मामले आ चुके हैं।

Exit mobile version