Home / व्यापार / भारत के साथ संबंध मजबूत बनाना चाहता है Asean Group , महासचिव काओ ने कही यह बात

भारत के साथ संबंध मजबूत बनाना चाहता है Asean Group , महासचिव काओ ने कही यह बात

नई दिल्ली (भारत). ‘दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ’ (आसियान) के महासचिव डॉ काओ किम होर्न ने, भारत के साथ मजबूत संबंधों की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि, यह 10 सदस्यीय समूह भारत के साथ मजबूत रिश्ते चाहता है। उनके अनुसार, दोनों पक्षों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की समीक्षा की जा रही है।

हम भारत के साथ मजबूत रिश्ते चाहते

डॉ काओ ने सोमवार सुबह जकार्ता में, भारतीय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि- दोनों पक्षों की आबादी के आकार को देखते हुए उनके बीच, बड़े व्यापार और निवेश की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के साथ मजबूत रिश्ते चाहते हैं। इसके सकारात्मक पहलू को देखिए।’’

2025 तक, इसे पूरा करने की योजना पर काम

एक सवाल के जवाब में महासचिव ने कहा कि, मौजूदा भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा की जा रही है और दोनों पक्ष इसे 2025 तक, इसे पूरा करने की योजना पर काम कर रहे हैं। जकार्ता में, सितंबर में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान-भारत FTA की समीक्षा समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जरूरत पर बल दिया था।

भारतीय कारोबारियों की लंबे समय से मांग 

FTA पर 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे और इसे जनवरी 2010 में लागू किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, भारतीय कारोबारियों की लंबे समय से मांग रही है कि, आसियान-भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते की (FTA) की समीक्षा की जाए। उसने कहा कि, समीक्षा जल्द शुरू होने से FTA को व्यापार के लिहाज से सुगम और परस्पर लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी। आसियान के 10 सदस्यों में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाइलैंड, ब्रूनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमा और कंबोडिया शामिल हैं।

Check Also

Share Market में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 54 अंक मजबूत, निफ्टी 19800 के पार

नई दिल्ली (भारत). 3 दिन बंद रहने के बाद, मंगलवार को बाजार में सपाट लेकिन ...