Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

असम : कछार जिले में 210 करोड़ रुपए की हेरोइन की गई जब्त

Assam: Heroin worth Rs 210 crore seized in Cachar district

असम : कछार जिले में बृहस्पतिवार के दिन पुलिस की छापेमारी के दौरान 210 करोड़ रुपए की हीरोइन जब्त की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है कि अब तक इस राज्य में नशीले पदार्थ की यह सबसे बड़ी बारामदगी की गई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

21.5 किलोग्राम से अधिक हीरोइन बरामद

विशेष बल एसटीएफ के महानिदेशक पार्थ सारथी महंत ने यह बताया है कि विशेष कार्य बल ने असम और कछार पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान क्षेत्र के शाहिदपुर में मिजोरम के नंबर वाले एक वाहन को रोंक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 21.5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने यह बताया है कि जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 210 करोड़ रुपए की है।

Exit mobile version