Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Assam : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, Congress का बीजेपी पर आरोप

Bharat Jodo Nyay Yatra

असम (गुवाहाटी). भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में अज्ञात उपद्रवियों ने यात्रा के बैनर को उतारा और पोस्टरों में तोड़फोड़ मचा दिया। लखीमपुर जिले से यह घटना शुक्रवार रात के समय में आई है।

लखीमपुर कांग्रेस ने साझा किया एक वीडियो

लखीमपुर की कांग्रेस पार्टी ने घटना का एक वीडियो बनाकर शेयर किया है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि भारत जोड़ना यात्रा के बैनर उतारते हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि इसके पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का षड्यंत्र है।

तुरंत कार्रवाई करने की योजना

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों अनुसार यह दावा किया गया है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ है और उनकी कारों में तोड़फोड़ कर दी गई है। असम कांग्रेस ने बताया कि पिछली रात भाजपा एवं मोर्चा ने युवा कांग्रेस से जुड़े वाहनों में तोड़फोड़ मचाई थी। कांग्रेस पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने की योजना बना रही है, जिसमें भाजपा के जुड़े कुछ द्रव्यों को पकड़ने के लिए तुरंत कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है।

Assam Bharat Jodo Nyay Yatra
Exit mobile version