Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अयोध्या : हनुमानगढ़ी पर उमड़ा भक्तों की आस्था का सैलाब, बजरंगबली के लगे जयकारे

Ayodhya: A flood of devotees gathered at Hanumangarhi, chants of praise for Bajrangbali

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). ज्येष्ठ का महीना चल रहा है। आज तीसरा मंगलवार है। इसी के दौरान अयोध्या में महीने के तीसरे मंगलवार पर भक्तों की आस्था का सलाम उमड़ पड़ा है। हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के जयकारों के नारे गूंज रहे हैं।

हनुमानगढ़ी पर उमड़ा भक्तों के आस्था का सैलाब, बजरंगबली के लगे जयकारे

सुबह से ही भक्तों की भीड़ यहां पर आ गई है। हनुमानगढ़ी में सुबह 4 बजे से जयकारे लगने लगे। फूलों से सजे हुए हनुमंतलला की छवि का दर्शन कर भक्त मोहित हो रहे हैं। हनुमानगढ़ी के निकास द्वार पर निर्माण का कार्य चल रहा है। इसीलिए प्रवेश द्वार से ही निकास करवाया जा रहा है। छोटे-छोटे ब्लॉक में करके भक्तों को दर्शन करवाया जा रहा है। जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन हो रहा है। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जा रहा है।

Exit mobile version