Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अयोध्या : मौनी अमावस्या में सरयू के पास श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, लाखों ने लगाई डुबकी

Ayodhya: Crowd of devotees gathered near Saryu during Mauni Amavasya, lakhs took a dip.

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). आज शुक्रवार के दिन मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें पवित्र नदियों में स्नान और दान पुण्य करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसी के चलते अयोध्या राम नगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु सरयू में डुबकी लगाकर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। अयोध्या में 5 लाख तक श्रद्धालुओं के भीड़ आने की संभावना जताई गई है। इसी के चलते यहां पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है।

श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाया

गुरुवार को शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन यहां पर शुरू हो गया था। रात के 4 बजे बाद ही श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाना शुरू कर दिया था। पूर्वांचल के श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज में स्नान करने के बाद अयोध्या में भी उमड़ रही है। शुक्रवार और शनिवार के दिन रामनगरी में प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी यहां पर बनी रहने की संभावना है।

पहले से ही अयोध्या में इतनी भीड़

प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से राम मिलकर दर्शन के लिए लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। हर रोज 2 लाख लगभग श्रद्धालु आते जाते रहते हैं। अब इधर मौनी अमावस्या का पर्व भी आ गया है, जिसके चलते और भीड़ होने की संभावना जताई गई है। मौनी अमावस्या पर्व पर शुक्रवार को ही सुबह 4 बजे से सरयू में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी। भीड़ को देखते हुए सरयू घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है।

मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग संयोग बना

इस मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग संयोग बना हुआ है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं में और भी भीड़ हो गई है। इस शुभ मुहूर्त में नहाने से और दान पुण्य करने से जम्नों के पाप मिट जाते हैं।

Exit mobile version