Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अयोध्या दर्शन : CM योगी ने सभी विधायकों को दिया निमंत्रण, अखिलेश बोले- राम बुलाएंगे तब जाएंगे किसी अन्य से नहीं

Ayodhya Darshan: CM Yogi invited all the MLAs, Akhilesh said - Ram will call only then he will not go to anyone else.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी के विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों को 11 फरवरी के दिन रामलला मंदिर में दर्शन करने के लिए निमंत्रण दिया है। एनडीए के सभी विधायकों ने जय श्री राम का नारा लगाकर उनका समर्थन दिया। अखिलेश यादव ने यह बताया कि सपा के विधायकों को भगवान राम बुलाएंगे तब अयोध्या जाएंगे। सरकार या विधानसभा के अध्यक्ष के बुलाने पर नहीं जाएंगे।

अयोध्या एयरपोर्ट का नाम होगा यह

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में यह बताया कि अयोध्या में जो नया हवाई अड्डा बनाया गया है, उसका नाम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की जगह महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इंडिया के सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। इसके विरोध में एक भी विरोध मत नहीं दिया गया है।

विपक्ष के विधायक बोले- अब नहीं फसेंगे

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यह बताया कि जो सदस्य एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर विरोध करने में लगे हुए हैं। वह हाथ उठाएं इसी दौरान सपा, रालोद, कांग्रेस और बसपा के विधायको में से किसी ने भी अपना हाथ नहीं खड़ा किया । कुछ बोल कर भी उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। विपक्ष की इस तरह की खामोशी को देखते हुए सत्ता पक्ष के विधायक और महान अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस पर विपक्ष के विधायक ने यह उत्तर दिया कि अब नहीं फसेंगे।

Exit mobile version