
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में भी यूपी सरकार द्वारा अयोध्या के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। विभाग की ओर से अयोध्या के लिए 200 करोड़ का बजट प्रस्तावित कर दिया गया है। इस प्रस्तावित बजट में आने वाले देश-विदेश से पर्यटकों के लिए उनकी सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि वह यहां से बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकें।
अयोध्या के लिए 200 करोड़ का बजट पास
इस प्रस्ताव में 200 करोड़ से पर्यटकों के लिए इको टूरिज्म, लाइट एंड साउंड पार्क, कुंड, मंदिरों के विकास, बैठने के लिए बेंच, साफ पानी की व्यवस्था, पार्किंग की सुविधा, शौचालय आदि की सुचारू रूप से व्यवस्था का इंतजाम किया जाएगा। विभाग बजट मिलने के बाद इस विस्तृत कार्य योजना पर अच्छी तरह से काम करेगा। अयोध्या में हुई कैबिनेट योगी की बैठक में पास कर दिया गया था। इसी राशि से भी यहां पर भी पर्यटन विकास और अवस्थापना से जुड़े काम, पर्व, त्यौहार, यहां की व्यवस्थाओं को अधिक रूप से, बेहतर ढंग से स्थापित किया जाएगा।
श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी
पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा ने यह बताया कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद, यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास जारी है कि आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां पर किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, जो भी आवश्यकता है उसकी उपलब्धता कराई जाए। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के लिए भी 3 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव पास करने के लिए भेज दिया गया
है।
नैमिषारण्य के लिए भी 100 करोड़ का प्रस्ताव
पर्यटन विभाग ने सीतापुर में नैमिषारण्य के लिए भी पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ का नया बजट प्रस्ताव बनाया है और उसको भेज दिया है। यहां पर भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जो भी आवश्यक चीज हैं, उनको उपलब्ध कराई जाएँगी। मंदिरों, कुंडों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। विभाग की तरफ से यह योजना है कि अयोध्या आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को नैमिषारण्य तीर्थ दर्शन के लिए भी लाया जाएगा।
वाराणसी के लिए 10 करोड़ का बजट
पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा ने यह बताया कि वाराणसी में देव दीपावली का बड़ा आयोजन किया जाता है। यहां पर हम अन्य मदद से काम कराते हैं। लेकिन इस बार 10 करोड़ का नया बजट इसके लिए भी भेज दिया गया है। इस बजट से देव दीपावली को और भी बेहतर भव्यता दी जाने की कोशिश की जाएगी। बुंदेलखंड में गौरव महोत्सव के लिए भी 10 करोड़ का प्रस्ताव नया पास करने के लिए भेजा गया है। इसको और भी विस्तृत बनाने की योजना बनाई गई है।
