Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अयोध्या : 1 फरवरी को योगी मंत्रिमंडल करेगा राम दर्शन, ये मंत्रिमंडल भी जायेंगे, 4 को आएंगे अमित शाह

Ayodhya: Yogi cabinet will visit Ram on 1st February, this cabinet will also visit, Amit Shah will come on 4th

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ लग रही है। शासन ने भीड़ को देखते हुए पूरी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी है। रामलला के दर्शन करने के लिए अब मंत्रिमंडल अयोध्या जाएगा, जिसमें कई मंत्रिमंडल अयोध्या एक-एक करके पहुंच रहे हैं।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल जाएगा अयोध्या

रामलला के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश का मंत्रिमंडल जाएगा। यह कार्यक्रम 1 फरवरी के दिन रखा गया है। इसमें प्रदेश सरकार के सभी मंत्री एक साथ रामलाल के दर्शन करने जाएंगे और पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

उत्तराखंड मंत्रिमंडल जाएगा अयोध्या

रामलला के दर्शन करने के लिए उत्तराखंड मंत्रिमंडल अयोध्या जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पूरा कैबिनेट 2 फरवरी के दिन अयोध्या जाएगी और भगवान राम के दर्शन करेगी।

राजस्थान मंत्रिमंडल जाएगा अयोध्या

रामलला के दर्शन करने के लिए राजस्थान का प्रोग्राम मंत्रिमंडल अयोध्या जाएगा। 3 फरवरी को यह कार्यक्रम रखा गया है। राम भगवान के दर्शन पूजा करेगा और आशीर्वाद प्राप्त करेगा।

आएंगे अमित शाह

4 फरवरी को अमित शाह राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या आएंगे। प्रभु राम के दर्शन करेंगे और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

रामलला के दर्शन के लिए मंगलवार को सीएम योगी ने अयोध्या का जनसैलाब का हवाई सर्वेक्षण किया था। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था अच्छी तरह से कर ली गई है। मुख्य द्वार को छोड़कर सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। राम दर्शन के लिए थोड़ा-थोड़ा ग्रुप करके भेजा जा रहा है।

Exit mobile version