Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

बसंत पंचमी 2024 : आज बसंत पंचमी का पर्व, इनके लिए है विशेष, ये है मनाने की वजह

Basant Panchami 2024: Today is the festival of Basant Panchami, it is special for them, this is the reason to celebrate.

नई दिल्ली (भारत). आज बसंत पंचमी का त्योहार पूरे भारत में मनाया जाएगा। यह त्योहार को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार इस साल को 6 ऋतुओं में बांटा गया है। इन ऋतुओं में सबसे राजा ऋतु बसंत पंचमी होती है। इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस ऋतु से ना ज्यादा गर्मी होती है ना ज्यादा ठंडी होती है।

विशेष कर स्कूलों में इसकी पूजा

बसंत पंचमी के मौके पर कला संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह दिन शिक्षा से जुड़ा हुआ होता है, विशेष कर स्कूलों में इसकी पूजा बहुत अच्छे से की जाती है। इस दिन सरस्वती के बारे में बताते हुए स्कूली बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया जाता है। सभी लोग बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हैं और खुशी-खुशी पर्व मनाते हैं।

बसंत पंचमी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता सरस्वती जिन्हें विद्या, संगीत और कला की देवी कहा जाता है, उनका आगमन इसी दिन हुआ था इसलिए यही कारण है कि भक्त इस शुभ दिन पर ज्ञान प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा करते हैं। साथ ही इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

वसंत पंचमी की शुरुआत कब हुई?

लोचन सिंह बक्सी के अनुसार, बसंत पंचमी एक हिंदू त्योहार है, जिसे 12वीं शताब्दी में कुछ भारतीय मुस्लिम सूफियों द्वारा दिल्ली में निज़ामुद्दीन औलिया की मुस्लिम सूफी संत दरगाह की कब्र को चिह्नित करने के लिए अपनाया गया था। यह तब से चिश्ती आदेश द्वारा मनाया जाता है।

Exit mobile version