अयोध्या (उत्तर प्रदेश). शांतनु तांबे के निर्देशन में बन रही फिल्म दसमी आने वाली 16 फरवरी को रिलीज होने वाली है। आज फिल्म की पूरी टीम ने अयोध्या में जाकर राम लाल के दर्शन पूजन किया शांतनु तांबे ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर बताया है।
पूरी टीम के हाथों में दिखाई दिए पोस्ट
पूरी टीम हाथों में फिल्म के पोस्टर पकड़े हुए दिखाई दिए और वह सभी लोग जय श्री राम का नारा लगाते हुए मंदिर की ओर गए। दशमी में दलजीत कौर, वर्धन पुरी, सौरव सरीन, मोनिका चौधरी, खुशी हजारे, आदिल खान, स्वाति सेमवाल जैसे कलाकार शामिल हैं।

