Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल 10 मार्च को यात्रा करेंगे समाप्त, जानिए तय समय से पहले क्यों होगी बंद?

Bharat Jodo Naya Yatra: Rahul will end the Yatra on March 10, know why it will end before the scheduled time?

नई दिल्ली (भारत). भारत जोड़ो न्याय यात्रा को राहुल गांधी तय समय से पहले ही समाप्त करेंगे। यह यात्रा 10 मार्च को समाप्त हो सकती है। गठबंधन में कुछ असंतुष्टता और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए यह यात्रा को तय समय से पहले ही बंद करने की योजना तैयार की गई है।

राहुल 10 मार्च को यात्रा  करेंगे समाप्त

कांग्रेस पार्टी इस यात्रा के लिए पहले 70 किलोमीटर प्रतिदिन सफर तय करने के लिए तय किया था। अब प्रतिदिन 100 किलोमीटर से भी ज्यादा प्रतिवेदन सफर तय किया जा रहा है। यह यात्रा 10 मार्च को समाप्त हो सकती है। इसलिए यह यात्रा अपने लक्ष्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लेगी। यूपी में पार्टी अब 11 दिन के बजाय अब 6-7 दिनों में ही अपनी यात्रा को पूरा कर लेगी।

तय समय से पहले क्यों होगी बंद?

कांग्रेस पार्टी के अनुसार गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय गठबंधन समिति की अधिक से अधिक बैठकों के बाद भी अब तक गठबंधन का कोई भी फार्मूला तैयार नहीं किया गया है। इसलिए फॉर्मूले को तैयार करने के लिए और सीटों का असली जामा बनाने के लिए कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ होना भी जरूरी है।

Exit mobile version