Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : यात्रा से पहले प्रियंका गांधी की बिगड़ी तबीयत, ये है यूपी में यात्रा का कार्यक्रम

Bharat Jodo Nyaya Yatra: Priyanka Gandhi's health deteriorated before the journey, this is the program of the journey in UP

नई दिल्ली (भारत). कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की स्वास्थ्य कारणों की वजह से आज शुक्रवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से पहले तबीयत बिगड़ गई है। कार्य योजना के अनुसार उत्तर प्रदेश में चंदौली के रास्ते प्रवेश कर रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रियंका गाँधी ने सोशल मीडिया एक्स से प्लेटफार्म पर खुद के अस्वस्थ होने की जानकारी और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी।

यात्रा से पहले प्रियंका गांधी की बिगड़ी तबीयत

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर यह लिखा कि मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश में पहुंचने और उसमे शामिल होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी, लेकिन मेरा स्वास्थ्य ही खराब हो गया। स्वास्थ्य मेरा जब बेहतर हो जाएगा, तब मैं यात्रा में शामिल हो जाऊंगी। चंदौली से बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों और पूरी तरह से मेहनत से कर रहें तैयारी करने वाले मेरे सहयोगियों को यात्रा के लिए बहुत शुभकामनाएं देती हूँ।

ये है यूपी में यात्रा का कार्यक्रम

कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में मदपुर से लेकर मुंबई तक निकल जा रही है। यह यात्रा आज बिहार से होकर चंदौली से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो ने यात्रा 16 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों जैसे कि रायबरेली, अमेठी से होकर जाएगी। इसके बाद 22 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक विश्राम करेगी। 24 फरवरी से लेकर 25 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रा के फिर से शुरुआत की जाएगी।

यात्रा का कार्यक्रम

कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद मणिपुर से मुंबई तक निकल गई। यह यात्रा 6713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों और पैदल से ही दूरी तय कर रही है। यात्रा 110 जिलों से होकर 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्र से होकर जाएगी।

Exit mobile version