
नई दिल्ली (भारत). मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट की हैं। इन पोस्ट के जरिए उनकी राजनीति में बदलाव नजरिया देखने को मिल रहा है। बिहार की राजनीति में जननायक कहकर पुकारे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद से नीतीश कुमार ने पोस्ट शेयर किया है।
सीएम नीतीश का पहला पोस्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पहली पोस्ट 9:14 पर रात के समय में लिखा जिसमें यह लिखा था कि पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी के नेता कपूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न मिलने वाला है। इसलिए मुझे बहुत प्रसन्नता है। सालों की जो मांग हो रही थी वह आज पूरी हो गई है। लगभग डेढ़ घंटे होने के बाद उन्होंने अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। दूसरी पोस्ट लिखा था, जिसमें एक लाइन बढ़कर जोड़ा गया था। इसमें यह कहा गया था कि मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। इस तरह की पंक्तियों को राजनीतिक विशेषज्ञ बदलाव का संकेत मान रहे हैं।
राम मंदिर पर जदयू का बोल
इंडिया गठबंधन राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा और आरएसएस का राजनीतिक दांव लगाने का संकेत दे रहा है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 2 दिन पहले भी इस लाइन पर प्रतिक्रिया दे रही थी। मंगलवार के दिन जेडीयू के प्रवक्ता कैसी त्यागी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की साथियों की तरफ से जो भी नकारात्मक टिप्पणियां आ रही हैं मैं उसे असमत हूं। राम मंदिर कोर्ट के आदेश पर बनाया गया है, इसलिए इसका विरोध करने के लिए कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। यह बीजेपी के द्वारा निर्मित नहीं किया गया है।
