Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

खेलो इंडिया पदक विजेताओं के लिए बड़ी खुशखबरी : सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया में दी जाएगी वरीयता

Big news for Khelo India medal winners: Preference will be given in government job recruitment process.

नई दिल्ली (भारत). खेलो इंडिया के अंतर्गत आने वाले हर तरह के खेल आयोजनों में पदक विजेताओं वाले खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खेल प्रतियोगिता के जरिए सरकारी नौकरियों में भरने की प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रति वरीयता दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार के दिन जारी किए गए आदेश में खिलाड़ियों की भर्ती, प्रोन्नति के दिशा निर्देशों में संशोधन किया गया है। खेलो इंडिया के पदक विजेताओं को भी शामिल कर लिया गया है।

खेलो इंडिया के सभी गेम होंगे शामिल

सरकार के आदेश के अंतर्गत खेलो इंडिया यूथ गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, विंटर गेम्स और पारा गेम्स में पदक विजेताओं को भर्ती प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी। यह आदेश डीओपीटी की ओर से जारी किया गया है, जिसमें 3 अक्टूबर 2013 को निकाले गए अपने आदेश में संशोधन किया गया है।

नंबर 4 के क्रम पर दी जाएगी वरीयता

पहली वरीयता

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधत्व करने वाले

दूसरी वरीयता

सीनियर और जूनियर स्तर पर राष्ट्रीय खेल संघों से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप, आईओए से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं मिलेगी।

तीसरी वरीयता

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के पदक विजेताओं और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के पदक विजेताओं को मिलेगी।

चौथी वरीयता

खेलो इंडिया यूथ गेम्स, विंटर गेम्स और पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को मिलेगी।

5वीं वरीयता

राष्ट्रीय स्कूल खेलों के पदक विजेताओं को मिलेगी।

छठी वरीयता

राष्ट्रीय चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल, इंटरयूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया, स्कूल खेल में भाग लेने वालों को मिलेगी।

Exit mobile version