पीडीए वह 90% लोग जो भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से दबे
अखिलेश ने बताया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को पीडीए ही हरा देगा। भाजपा की सरकार में बेरोजगार युवा परेशान हैं। सत्ता के 10 साल रहते हुए भी भाजपा ने बेरोजगारी और महंगाई को कम नहीं कर पाई है। किसानों से जितने भी उन्होंने वादे किए हुए सभी अधूरे हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा अपने ही राज्य में किसानों को दुखी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी अपने सभी सांसदों की टिकट कटने जा रही है। पीडीए वह 90% लोग हैं जो भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से दबे हुए हैं।
सपा इंडिया गठबंधन में शामिल होकर लड़ रही लोकसभा चुनाव
उन्होंने बताया कि पीडीए में 90% ऐसे लोग शामिल हैं जो भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी से दबे हुए हैं। सपा पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा इंडिया गठबंधन में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। सपा ने कांग्रेस की बिना सहमति से प्रत्याशियों को घोषित किया, जिसकी वजह से उसने नाराजगी जताई है।
