Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

असम पुलिस को बड़ी सफलता : ISIS इंडिया चीफ हरीश फारुकी अरेस्ट, DGP बोले- ये बात

Big success for Assam Police: ISIS India Chief arrested, DGP said- this thing

असम (गुवाहाटी). एसटीएफ की टीम को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। बांग्लादेश से असम में घुसपैठ करने के बाद आईएसआईएस इंडिया प्रमुख हरीश फारूकी और उसके एक अन्य सदस्य अनुराग सिंह को पकड़ लिया है। फारुकी भारत के राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है।

ISIS इंडिया चीफ अरेस्ट

असम पुलिस के महानिदेशक डीजीपी जीपी सिंह ने बताया कि आईएसआईएस इंडिया प्रमुख हरीश फारूकी की गिरफ्तारी आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता है। असम पुलिस का हमेशा यह कदम बना रहता है कि प्रदेश हो या फिर राष्ट्र हो किसी भी भू-भाग में आतंकवाद को ठहरने नहीं देना है। उन्होंने असम पुलिस और एसटीएफ को बधाई दी है।

मानव तस्करी के खिलाफ एनआईए द्वारा छापेमारी

असम की पुलिस ने सबसे पहले बांग्लादेश से मानव तस्करी का खुलासा किया था। उसी के आधार पर ही गुवाहाटी में मामला एनआईए ने दर्ज किया था। उसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में मानव तस्करी के खिलाफ एनआईए द्वारा छापेमारी की गई थी, जिसमें कई लोग अरेस्ट किए गए थे।

उनके षड्यंत्र को कर दिया नाकाम

डीजीपी ने यह बताया कि आईएसआईएस इंडिया प्रमुख और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी को बहुत ही अच्छे तरीके से एग्जीक्यूट किया गया है। अगर यह देश में प्रवेश कर जाते तो देश को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकते थे। समय रहते ही उनके षड्यंत्र को नाकाम कर दिया गया है।

Exit mobile version