
नई दिल्ली (भारत). आज बिहार की राजनीति में नया मोड़ देखने को मिला जिसमें नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इधर भाजपा की तरफ से नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। पीएम मोदी ने उनके सीएम पद की शपथ लेने के बाद बधाइयां दी। नीतीश कुमार के साथ-साथ उनकी सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी और विजय सिंह को भी बधाई दी।
बिहार के परिवारजनों की सेवा का भरोसा दिलाया
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को या भरोसा दिलाया कि वह पूरे सेवा भाव के साथ उनकी सेवा करेंगे। उन्होंने बिहार की जनता को परिवार जनों से कहकर संबोधित किया। प्रधानमंत्री का यह बधाई संदेश आने वाले चुनाव के लिए अभी बहुत प्रभावशाली माना जा रहा है।
नीतीश सरकार में दो डिप्टी सीएम को भी शपथ
बिहार के नीतीश कुमार को राज्यपाल अर्लेकर ने सीएम पद और गोपनीयता के शपथ दिलाई। इसी के साथ राज्यपाल ने सम्राट चौधरी और विजय सिंह को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस शपथ समारोह में शामिल रहें। कई मंत्रियों का भी सफल दिलाई गई। नीतीश कुमार के समर्थकों ने शपथ ग्रहण होने के बाद जमकर नारेबाजी की।
