
पटना (बिहार). मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है बिहार के राजनीति में यह नया मोड़ देखने को मिला है। हरियाणा के गृहमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि राम लहर नहीं आई है रामलहर तब आएगी जब उनको मानेंगे और उन पर चलेंगे। अब यात्रा के दौरान अपनी सफाई दे रहे हैं।
नीतीश कुमार ने दिया सीएम पद से इस्तीफा
बिहार की नीतीश कुमार की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। इसी पर हरियाणा के गृहमंत्री ने यह बताया कि नीतीश कुमार के आने से जो नया गठबंधन बना था, वह अब इंडि की भिंडी बन गई है जैसी मर्जी हो वैसे खाइए। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है।
हरियाणा के गृहमंत्री का राहुल पर निशाना
हरियाणा के गृहमंत्री ने बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत जगह-जगह जगह घूम रहे हैं। इसी दौरान वह मंदिर गए थे, जिसमें उन्हें घुसने नहीं दिया इसका आरोप लगा रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कोई राम लहर अभी नहीं आई है। रामलहर तभी आएगी जब उनको मानेंगे और उनके रास्तों पर चलेंगे। राहुल गांधी को न्योता दिया गया लेकिन वह गए ही नहीं। अब वह प्रत्येक जगह जाकर अपनी सफाईयां बता रहे हैं।
