Home / Slider / हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के PM Modi को अपशब्द कहने पर भाजपा का सवाल- ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान ?

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के PM Modi को अपशब्द कहने पर भाजपा का सवाल- ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान ?

नई दिल्ली (भारत). त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब देब ने, कांग्रेस के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के एक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए, कांग्रेस आलाकमान और अन्य विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधा है।

ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान

बिप्लब देब ने, X पर हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि, “हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की भारत के प्रधानमंत्री के लिए, ऐसे शब्द कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान।” बिप्लब ने, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से सवाल पूछते हुए आगे कहा, “विपक्ष के किसी नेता ने इसकी निंदा की?

कितने ‘धर्मनिरपेक्ष-उदारवादी’ इससे नाराज होते हैं

कांग्रेस ने, इनसे माफी मांगने को कहा?” भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने भी, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बोल वाले वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि, यहां हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष खुलेआम पीएम मोदी को गाली दे रहे हैं। देखते हैं कि, कितने ‘धर्मनिरपेक्ष-उदारवादी’ इससे नाराज होते हैं।

 

Check Also

69,000 Assistant Teacher Requirement : आरक्षण पीड़ितों ने उठाई मामले के निस्तारण की मांग

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले से जुड़े 19 हजार सीटों पर ...