Breaking News
Home / Slider / BJP प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट: मुलायम के समधी को टिकट, अदिति सिंह, पूर्व IPS असीम अरुण और मंत्री अर्चना पांडे को टिकट

BJP प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट: मुलायम के समधी को टिकट, अदिति सिंह, पूर्व IPS असीम अरुण और मंत्री अर्चना पांडे को टिकट

UP Assembly Elections 2022 में भाजपा ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने अपने 85 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। पार्टी ने जहां एक ओर कांग्रेस, सपा और बसपा से आने वाले कई नेताओं को टिकट दिया है, वहीं हाथरस समेत कई अन्य सीटों पर अपने कई वर्तमान विधायकों का टिकट भी काट दिया है। चौथी सूची में भाजपा ने 15 महिलाओं को भी टिकट दिया है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 85 उम्मीदवारों की सूची को जारी करते हुए बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव – 2022 के लिए इन नामों को मंजूरी प्रदान की है।

Congress छोडकर BJP में आने वाली अदिति सिंह को मिला टिकट, मुलायम के समधी भी प्रत्याशी

BJP ने कांग्रेस से आने वाली अदिति सिंह को रायबरेली से, मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव को सिरसागंज से, सपा से आने वाले नितिन अग्रवाल को हरदोई से, बसपा छोड़कर आने वाले रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को कन्नौज से अपना उम्मीदवार बनाया है।

मंत्री अर्चना पांडे, कृष्णा पासवान भी मैदान में..

भाजपा ने हाथरस से अंजुला माहोर, शिकोहाबाद से ओम प्रकाश वर्मा ‘ निषाद’, मैनपुरी से जयवीर सिंह, पलिया से हरविंदर रोमी साहनी, लखमीपुर से योगेश वर्मा, सेवता से ज्ञान तिवारी, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, उन्नाव से पंकज गुप्ता, फरूर्खाबाद से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी , छिबरामऊ से अर्चना पांडे, आर्य नगर से सुरेश अवस्थी, महाराजपुर से सतीश महाना, झांसी नगर से रवि शर्मा, महोबा से राकेश गोस्वामी और खागा से कृष्णा पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक 195 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Check Also

इस हार को नहीं भूलना चाहिए, विश्व कप में फिर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकता है भारत : गावस्कर

नई दिल्ली (भारत). दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा एंड कंपनी से बुधवार को ...