बॉक्सिंग : हरियाणा की टीम ने दोनों वर्गों में जीते 19 पदक, बना चैम्पियनशिप

नई दिल्ली (भारत). हरियाणा की टीम ने मुक्केबाजी सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों दोनों की टीम ने खिताब के साथ कुल मिलाकर 19 पदक जीतकर चैंपियन बन गए हैं।
लड़कियों के मौजूदा वर्ग में
लड़कियों के मौजूदा वर्ग में चैंपियन हरियाणा ने 64 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहकर खिताब अपने नाम किया। 7 स्वर्ण और 1 रजत तथा 2 कांस्य पदक जीता है। हरियाणा की 7 में से 6 मुक्केबाजों ने आसानी से 5-0 सर्वसम्मति के साथ फैसले से जीत हासिल की है। दिया ने दिल्ली की यशिका को हरा दिया और सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुनी गई हैं। दिल्ली 34 अंक से दूसरे स्थान पर और महाराष्ट्र 31 अंक से तीसरे स्थान पर रहा। दिल्ली ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। महाराष्ट्र ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं।
लड़कों के वर्ग में
अरुणाचल प्रदेश की कांस्य पदक विजेता हिलांग बालिका वर्ग में सबसे होनहार मुक्केबाज विजेता सफल रहीं। लड़कों के वर्ग में हरियाणा से 6 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य से कुल 9 पदक जीते, जिसमें 62 अंक लेकर पहले स्थान पर रहा। उदय सिंह ने तमिलनाडु के एस सुजीत को 5-0 से हराया है। उत्तराखंड में 3 स्वर्ण और 3 रजत जीतकर 34 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बना रहा। उत्तर प्रदेश ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक से तीसरे स्थान पर आया।