Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

ब्राज़ील : बालक का फोन छीनने पर परिवार के 3 लोगों को मारी गोली

Brazil: Teenager shoots parents and sister after snatching mobile phone

ब्राज़ील : मोबाइल की हैबिट इंसान के दिमाग पर क्या इतना हावी हो सकता है। ऐसा कहा नहीं जा सकता है, लेकिन इतना हावी हो जाता है।  ब्राजील में एक मामला सामने आया हुआ है, जिसमें किशोर एक मोबाइल फोन छीन लिए जाने के कारण परेशान होकर बालक ने अपने माता-पिता और बहन को गोली मार दी है।

मोबाइल छीने जाने पर किशोर ने मां-बाप और बहन को मार दी गोली

साओ पाउलो मैं तिहरा हत्याकांड के कारण तहलका मच गया था। स्थानीय सुरक्षा मंत्रालय ने इस बात का खुलासा किया है। जांच प्रमुख राबर्टो अफोसों ने यह बताया हुआ है, कि नगर पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी ने एक लड़के को गोद लिया हुआ था। एक दिन उसके मां-बाप रात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसका फोन छीन लिया गया था। इस बात से लड़के ने नाराज होकर पिता की सर्विस वाली बंदूक उठा ली और 57 वर्षीय पिता की पीठ पर मार दी। इसके बाद वह अपने बहन के कमरे में गया, जहां पर उसकी बहन 16 वर्षीय थी, इसके चेहरे पर गोली मार दी। उस वक्त घर पर मां थी नहीं, जब कुछ घंटे के बाद मां घर पहुंची, तो उसने मां को भी गोली मार दी।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से कर रही जांच

सोमवार को लड़के ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को दी है। उसने गुनाह भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है। ब्राजील में नाबालिक आरोपियों को विशेष कानून के अंतर्गत संरक्षण मिल जाता है। वयस्कों की तरह उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस बात की जानकारी की जा रही है कि यह सब लड़के ने किया है या फिर कोई और शामिल है।

Exit mobile version