Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

रिश्वत मामला : गुजरात में EPFO के प्रवर्तन अधिकारी समेत 3 अरेस्ट

Bribery case: 3 including EPFO ​​enforcement officer arrested in Gujarat

गुजरात : बृहस्पतिवार के दिन सीबीआई के द्वारा गुजरात के जामनगर शहर में तैनात किए गए, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के एक प्रवर्तन अधिकारी सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। केंद्रीय एजेंसी के द्वारा एक श्रमिक की रिपोर्ट के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गुजरात में ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी समेत 3 अरेस्ट

सीबीआई के अनुसार, यह बताया गया है कि गुजरात के जामनगर शहर में तैनात किए गए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के एक प्रवर्तन अधिकारी और तीन अन्य लोगों को रिश्वत लेने के मामले में अरेस्ट किया गया है। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार डेढ़ लाख रुपए रिश्वत ली गई है। इसलिए इन लोगों की गिरफ्तारी कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version