Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

मुख्तार अंसारी की मौत पर BSP ने कहा- उच्च स्तरीय हो जांच

BSP said this strong thing on the death of Mukhtar Ansari

नई दिल्ली (भारत).   बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के हार्ट अटैक होने के कारण मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज बांदा ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है। पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मऊ और गाज़ीपुर तथा बांदा जिले में पूर्ण रूप से धारा 144 लागू कर दी गई है।

अंसारी की मौत पर राजनीतिक बवाल

अंसारी की मौत पर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। बहुजन समाजवादी पार्टी से लेकर राष्ट्रीय जनता पार्टी और कांग्रेस से लेकर एआईएमआईएम तक ने यूपी की पूर्व विधायक की मौत को लेकर अपना-अपना सवाल खड़ा कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और राजद के नेता तेजस्वी यादव तथा एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर निंदनीय और अफसोसजनक बताया है।

बीएसपी मायावती ने कहा- उच्च स्तरीय हो जांच

बीएसपी प्रमुख मायावती ने यह बताया कि मुख्तार अंसारी की जेल में मौत को लेकर उनके परिवार वालों ने लगातार आशंकाएं जताई हैं,और गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए उनके उच्च स्तरीय जांच बहुत जरूरी है। जांच के द्वारा ही मुख्य तथ्य सामने आ पाएंगे। उनके परिवार का इस तरह दुखी होना स्वाभाविक ही है। कुदरत उनको इस दुख को सहन करने और आगे बढ़ने के लिए शक्ति प्रदान करें।

क्या है मामला?

मुख्तार अंसारी की 2 दिन पहले हालात बिगड़ गई थी। जेल से लाकर उनका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनके भाई अफजल और बेटे उमर अब्बास ने उनकी मौत की आशंका भी जताई थी। जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। अफजल ने यहां तक यह भी कहा था कि उसके भाई को जेल में जहर दिया जा रहा है। 63 साल का अंसारी मऊ सदर से 5 बार विधायक रह चुका था। साल 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब में जेल की सलाखों के पीछे था। अंसारी के खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले लंबित पड़े थे।

Exit mobile version