Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

बजट 2024 : CM योगी बोल- अंतरिम बजट भारत के विकास का इंजन, अखिलेश और मायावती ने साधा निशाना

Budget 2024: CM Yogi said – Interim budget is the engine of India’s development, Akhilesh and Mayawati targeted

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले केंद्र सरकार की ओर से पेश किया जाने वाले बजट की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने यह कहा कि यह बजट नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप है। उन्होंने पीएम मोदी का बहुत आभार जताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर यह बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज अंतिम बजट पेश किया गया। यह विकसित भारत का विजन, अंत्योदय का संकल्प और नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का एक रोड में तैयार किया गया है। यह बजट नए भारत को 5 हजार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को बनाने के लिए रास्ता दिखाएगा। इस लोक कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार और वित्त मंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बताया कि यह बजट मोदी सरकार की विदाई का बजट है। उन्होंने एक्स प्लेटफार्म पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया की बजट अगर विकास के लिए नहीं है। कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वह व्यर्थ होता है। भाजपा की सरकार ने जान विरोधी बजातो का एक दशक पूरा करने के बाद यह एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाकर तैयार कर दिया है। अब फिर कभी नहीं टूटेगा, क्योंकि अब सकारात्मक सरकार के बनने का समय है। यह बीजेपी की विदाई का बजट पेश हो गया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ससाधा बजट पर निशाना

बसपा की सुप्रीमो मायावती ने इस बजट सत्र को लेकर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले संसद में आज पेश किया जाने वाला बजट जमीनी वास्तविकता से दूर होकर चुनावी शक्तियों को लुभाने वाला ज्यादा है। इस प्रकार देश की जनता की अपार गरीबी, बेरोजगारी व बढ़ती हुई महंगाई से त्रस्त जीवन को नकारना अति दुखद और चिंतनीय है। उन्होंने यह बताया कि अगर देश की अर्थव्यवस्था व विकास संबंधी सरकारी दावों व वादों अच्छी जमीनी वाली सच्चाई होती तो फिर यहां की 80 करोड़ से अधिक जनता को फ्री में राशन का मोहताज जीवन जीने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

Budget 2024: CM Yogi said – Interim budget is the engine of India’s development, Akhilesh and Mayawati targeted
Exit mobile version