Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

हैदरगढ़ मार्ग पर 4 साल के बाद बस सेवा फिर से शुरू

Bus service resumes on Haidergarh route after 4 years

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). परिवहन निगम के अनुसार रायबरेली से हैदरगढ़ के लिए बस का संचालन 4 साल के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। इस बस का किराया ₹65 तय किया गया है। यह बस रोजाना रायबरेली से सुबह 10 बजे और शाम 5 बजे हैदरगढ़ के लिए रवाना होगी।

बस के आने और जाने का समय

यह बस रायबरेली डिपो से सुबह 10:00 बजे अकेले रवाना होगी। दोपहर में 12:30 बजे हैदरगढ़ से रायबरेली आने के बाद शाम 5 बजे हैदरगढ़ के लिए जाएगी। रात में हैदरगढ़ में रुकने के बाद अगले दिन सुबह 7 बजे रवाना होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे रायबरेली पहुंचेगी।

फिर से बस संचालन शुरू करवाया

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रमोद भास्कर ने यह बात बताया है कि लगभग 4 साल पहले हैदरगढ़ मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन होता था। वर्तमान में यह सेवा बाधित कर दी गई थी। अब यात्रियों को रोजाना इस बस का लाभ मिल पाएगा। रायबरेली डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने यह बताया है कि, लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर रायबरेली से महाराजगंज होते हुए हैदरगढ़ मार्ग पर फिर से बस संचालन शुरू करवाया गया है।

Exit mobile version